थी वो एक प्यारी सी लड़की
ख्वाबों से भरी थी उसकी जिंदगी
था हौसला कुछ कर दिखाने का
उड़ान न दी होंसलो को उसके
मशक्कतो से कई मिली थी थोड़ी मंजिल
उसमे भी चुभने लगी थी उनको वो
पाल कर नफरत उसके प्रति 
कर दिया उसे पराया।
पर वो भी कहा हार मानने वाली थी
करी उसने अपने मन की पाया उसे जो पाना था
पर फिर भी दिल में थोड़ी ख्वाहिश बाकी थी
नफरत और अपमान के चक्रव्यूह में फसी वो ऐसी थी 
चाह कर भी खुद को संभाल न पायी वो 
खत्म कर दी उसने अपनी इस हसीन जिंदगी को
कुछ नफरत भरे लोगो की खातिर
है! खुदा अब तो खुश होंगे वो लोग
 जिनकी आंखों में वो चुभती थी।
   
                                              
                                            #एक_आपबीती