पाठशाला


मैं लिखता रहा प्यार

ईश्वर लिख रहा था हमारी तक़दीर।


ईश्वर ने लिखना बंद कर दिया

और हम दूर हो गए

तुम गृहस्थ हो गई।


मैं लिखता रहा सदियों

तक हमारी प्रेम कविताएं


ऐसा मानना है

कविताएं लिखने वाले,

ईश्वर से ज्यादा दिन गए है पाठशाला!।