मैं जब नहीं होता हूँ
घर में
माँ की गोद में
तो होता हूँ
किसी स्टेशन के
मुसाफिरखाने में।
मैं जब नहीं जा रहा होता
पटना, बनारस, कलकत्ता
पर जा रहे लोगों के
सिर पर लदे सामानों, गठरियों को
निरंतर घूरता रहता हूँ।
मैं कल्पनाओं के गठरियों में बंधा हुआ
किसी अनजान गाँव पहुँच जाता हूँ।
मेरे जाने से शहर
उदास नहीं होता,
उसके सर से दो जोड़े
जूते का भार
कुछ दिन के लिए कम हो जाता है।
मेरे गाँव में आने से
खेत को लगता है
गन्ने का फ़सल
जो शहर के मिलों में बिका था
शक्कर बनकर लौट आया है।
मैं जब नहीं होता हूँ
घर में
सफर में
मुसाफिरखाने में
यात्रियों के गठरियों में।
तो होता हूँ मैं
किसी खेत में
गन्ने को घूरते हुए।
― कुन्दन चौधरी
Photo Credit : Google

