काश!

कमाने गए लड़के 

जहाज़ होते! 

और माँ बंदरगाह होती !


साँझ ढलने पर मजदूरी करके वो 

लड़के लौट आते अपने माँ के पास,

जैसे शाम होने पर लौट आता है 

जहाज़ बंदरगाह के किनारे।


जहाज़ नहीं मिला पाता लड़के को उसकी माँ से,

इस वियोग में एक दिन समंदर सिकुड़कर 

नदी हो जाएगी और उसमें तैरता होगा उन

लड़कों द्वारा लिखा माँ पर एक मार्मिक कविता।