एक लड़का जो

तैरना जानता है

उसे नदी में धक्का दो

वो डूब जाएगा।

बशर्ते कि वो पहले से इश्क़ में डूबा हो!


इश्क़ में तैर कर 

आये हुए लड़के

नदी को माशूक़ा की आँख समझ बैठते है।

हजारों बार गोता लगाने पर

भी नदी उन्हें डूबा नहीं पाती।


ऐसे लड़कों पर गुरुत्वाकर्षण 

बल से ज्यादा उत्प्लावन बल काम करता है।