बाढ़ लघु-कहानी मम्मी हम कहाँ जा रहे है? बहु एक बार फिर सोच लो ,सोच लिया है बाबूजी अब हम नहीं रुकेंगे, पानी ही पानी है पूरे गाँव मे।तुम रो क्यूँ रहे हो बेटा हम शहर जा रहे है , वापस आ जाएंगे कुछ दिन में , बच्चों की तरह रो रहे हो।अब जा ही रहे हैं तो हँसी ख़ुशी चलो। ऐसे आँशु टपकाते हुए नही,। शहर जा रहे हो बाबूजी क्या ? आ जाओ नया नाव बनाया है इस बार ,बहुत से लोंगों को नदी के उस पार छोड़ना है, आ जाओ ..आ जाओ..। सब बैठ गए चलें अब, रुकिए जरा, बाबूजी आप ने सत्यनारायण भगवान का मूर्ति,पूजा सामग्री तो लाया ही नहीं घर से , पूजा कैसे करेंगे शहर में ।जाइये अब जल्दी ले के आ जायये , हां बहु अच्छा याद दिलाया मैं अभी ले के आया,। चलो भैया जल्दी ...!लेक़िन बहुरानी बाबूजी आएंगे तब तो चलेंगे,नहीं बाबूजी हमारे साथ नहीं आ रहे !, आप नाव चलाओ हमें लेट हो रहा है ।बहुरानी बाबूजी अकेले कैसे रहेंगे इस भयावह बाढ़ में! । छजन यहाँ नाव पे मेरा बहु,बेटा, पोता था कहाँ गये सब , कोई बताओ कहाँ गए सब? बोलो..!कोई कैसे बोलता की इस बार बाढ़ रिश्ता बहा के ले जा रहा है?। मछुआरा.... बाबूजी उन्हें लेट हो रहा था , गाड़ी छूट जाता इसलिए चले गए, आप टीले पे चले जाओ ,तंबू में बहुत सारे लोग है!ठीक है ,भगवान सलामती से शहर पहुंचा देना मेरे बेटे-बहु-पोते को!!