मै बोलता कम हूँ
लेकिन तुमने भी मुझे सुना कम है।
मै पीता कम हूँ
लेकिन तुमने अपने हिस्से का जाम कभी पुछा नहीं।
उस रात ठण्डी बिस्तर पर सोया कम था
शायद तुमने अलग चादर ओढ़ रखा था।
मैं अकेला कम.रहता हूँ
लेकिन तुम्हारा इन्तजार कर सकता हूँ।
भीड़ में खोया कम रहता हूँ
साथ रहकर भी तुझे ढूंढता हूँ।