तुम.वहाँ है वही रहो मै आ जाता हूँ अंधेरा है तो क्या हुआ बादल तो चल रहे चाँद दिखाई देगा रोशनी आएगी तुम मत चलो मैं चल लेता हूँ तुम वहाँ है वहीं ..... मैं ....... .... । तुम यूहीं खड़े रहो कोई नहीं देख रहा बाल खूले है तो क्या हुआ कपड़े के फीते खूले है तो क्या हुआ थोड़ी देर ऐसे हीं रहने दो तुम मत बाँधो मैं बाँध देता हूँ वहाँ है वहीं ........ मैं ..... ....... । तुम्हारे चारो तरफ कोई तो नहीं है बस तुम्हारी खुशबू जो मुझसे टकरा रही इसे संभाल कर रखो किसी और को न खींचे तुम्हारी तरफ तुम मत रखो लाओ मैं रख लेता हूँ वहाँ है वहीं ....... ... मैं ...... ....... । तुमने पटियाला पहना है लेकिन तुम्हारे कान नाक और गला सब खाली पड़े तुम्हारी अँगुठी, वो भी नहीं तुम मत पहनो मैं पहना देता हूँ वहाँ है वहीं ..... ..... मैं ...... ....... ।