अरे रे रे कि हो गया कुछ तो हुआ रे भींग गई अंग तोहार रे इस दर अटक गई, इस मग्न में रे अंग-अंग खनक गई, तोहार रंग-रंग में रे संग-संग हम तोहार, गुलाल के लेप रे महक उठी तन तोहार जब अंग-अंग छूआ रे अरे रे रे कि हो गया कुछ तो हुआ रे।   शर्म-शर्म न कर गोरी मुखड़ा छुपा न रे इधर-उधर न देख गोरी अँखिया मिला रे मटक रही तोहरे कमरियाँ नजरे छुपा न रे लो लाए गुलाबी गुलाल अब हमसे बतिया रे तंग न हो इस उमंग में, हुड़दंग हुआ रे अरे रे रे कि हो गया कुछ तो हुआ रे।   कभी घुंघरू की खनक कभी पायल झनका रे कभी नैन मटक कभी सरपट दौड़ा रे इस चैन में न रह गोरी मदिरा की ठठ बैठा रे मज्लिस-ए-खूबाँ तोहार दिवाना हुआ रे है अंगिया पर छिड़के रंग देख मुत्मईन हुआ रे अरे रे रे कि हो गया कुछ तो हुआ रे।