गया था फूल चुराने का शक हमारी तरफ़

चली थी मिलने ख़ुद उसकी महक हमारी तरफ़


जुदा दरख़्त से दीवार कर नहीं सकती

जहाँ रहेगा, रखेगा लचक हमारी तरफ़


इसी यकीन से चलते रहेंगे सड़कों पर

कभी तो आएगी कोई सड़क हमारी तरफ़


वो पास आता नहीं मिलने, फिर सिसकता है

मगर आ जाती है उसकी सिसक हमारी तरफ़


शायर - कुनाल बरकड़े

पता - सतना, मध्य प्रदेश

फोन - 9993348885