मुझे देख तेरा शर्माना,  सुनकर नाम मेरा घबराना, तेरे हाथों का मेरी चैटिंग पर रुक जाना, कहता है कि तुम्हे मोहब्बत है मुझसे   पैटर्न में तेरा V लिखना, पासवर्ड में मेरी DOB लिखना, मेरी वाल पे आकर तुम्हारी सारी सर्च का खत्म होना, समझता हूँ मैं तुम्हे मोहब्बत है मुझसे    वैसे तो मुझसे रूठने का कोई चान्स नहीं है पर, रूठ भी जाओ तो फ़ोन ऑफ हो जाना तुम्हारा, वाट्सएप पे ब्लाक मार देना, क्लासेज से बंक मार देना देख रहा हूँ कि  तुम्हे मोहब्बत है मुझसे   गर कभी बिछड़ना चाहो मुझसे, और मुझको बतलाने में ज़हमत हो तुमको, तो बस अपने घरवालों से कह देना कि, तुम्हे मोहब्बत है मुझसे