लम्हे सभी ठहर गये तुम जब चले गये
सपने सभी बिखर गये तुम जब चले गये
उस वक़्त वक़्त ने भी मुझे यूँ सिला दिया
अपने सभी बदल गये तुम जब चले गये
यूँ ज़िन्दगी थमी मेरी जैसे किसी ग़ज़ल के
मिसरे अधूरे रह गये तुम जब चले गये
अपने शहर में रुसवा हम पहले भी कम न थे
सारे जहाँ में हो गये तुम जब चले गये
हम दोनों के दरमियाँ किस्से जो आम थे
सारे वो ख़ास हो गये तुम जब चले गये
