मजलूमों की चीखों से कुछ गीत बनाने हैं मुझको
सत्ता में बैठे लोगों को फिर सभी सुनाने हैं मुझको
मेरी कलम की कोशिश है कोई नारी न रोये अब
गंगा-जमुनी तहजीब में नफरत के बीज कोई न बोये अब
अगर फिर भी कुछ ईमानों ने ठान लिया है बिकते रहना
तो मैं भी शायर हूँ मेरा काम है लिखते रहना