मैं आँसूं से भरा समंदर, तू शीतल जल की झील है
राधा-श्याम के पावन रिश्ते जैसी अपनी प्रीत है
हम-दोनों पर ये ज़माना अब तक उंगली उठा रहा
तू आ जाये तो लगे ये सच्चे प्यार की जीत है
अम्बर की ऊंचाई से भी, ऊँचा अपना प्यार है
दरिया की गहराई से भी गहरा अपना प्यार है
प्यार अमर है इस दुनिया में आज तलक मैंने जाना
गंगाजल से वंशीवट से पावन अपना प्यार है
सखियों संग चलना ही तेरी बचपन की एक आदत है
मुझे देखना नज़र फेरना बचपन की एक आदत है
तेरे दिल की हर धड़कन मुझको अक्सर बतलाती है
तुम्हे प्यार है मगर छुपाना बचपन की एक आदत है
मुहाफ़िज़ हूँ तेरा तुझको गुनाहों से बचाऊंगा
तेरे सारे ख्यालों को हकीकत में सजाऊंगा
भले परवाह न तुमको हो मेरे इन सवालों की
जवाबों के तसब्बुर में तुम्ही को मैं बिठाऊंगा