मिलकर उससे एक ख़त उसके नाम लिखा
खुदा से पहले जिसमे तेरा नाम लिखा
कैसे बयां करू ये उसकी आँखों की मुस्कुराहट
जिसमे हर खूबसूरती को कुर्बान लिखा

ये मासूम चेहरा ये लम्बे केश
लबों का यूं जरा खिल जाना भी कमाल था
ज़ब लिखा हमने की सारी कायनात
हर पन्ने पर बस तेरा नाम था

लहज़ा सादगी और सज़दा क्या क्या लिखू
सारी रौनके लिखू कि ये जहाँ लिखू
लिखा हमने कि लाज़वाब हो तुम
कलम ने हर पन्ने पर तेरा नाम लिखा
खूबसूरत खूबसूरत और बहुत खूबसूरत लिखा