कैसे विदा करूँगा उस बेटी को
जिसको गोद में खिलाया था
कैसे विदा करूँगा उस बेटी को
जिसको आँखों पे बिठाया था
पिता के कलेजे का टुकड़ा
माँ की दिल की धड़कन
पूरे घर में चहकती फिरती थी जो
पूरे घर को महकाती फिरती थी जो
सबके चेहरे का नूर थी जो
कैसे विदा करूँगा उस बेटी को
जिसके एक आँसू से चैन खो जाता था
जिसकी एक हँसीं से दुख दर्द छू हो जाता था
कैसे विदा करूँगा उस बेटी को!
~कुमार ऋषि
