अब  कोई फ़रिश्ता आयेगा

जो हमको तुमको बचायेगा

नैतिकता का पाठ पढ़ायेगा

अब  उतरेगी

आसमानों से कोई

रूहानी किताब

जो किताबें हैं हमारे पास

उन्हीं से काम चलाना होगा

हमें अपने अंदर से ही

फ़रिश्ता बाहर लाना होगा

~कुमार ऋषि