पूंजीपति को राह दिखाए

मजदूरों से नाता तोड़े

नई - नई पॉलिसी ये लाए

गरीबों को इससे कोई फायदा ना होय।


देश में एक दीवार बनाए

इससे ये गरीबी छुपाए

अमीरों और गरीबों के ये फर्क बताए ।


देश के गरीबों को कर्ज ना दे

बाहर से आए को करोड़ों दे

किसानों का कर्ज माफ़ ना हो

डिफॉल्टरों की संख्या रोज बढ़े ।


भगोरों को ये पकड़ ना पाए

गरीबों से इसका कीमत चुंकवाए

घर - घर सेफ्टिक टैंक बनवाए

भर पेट खाना कोई ना खाए ।


मुनाफा के नाम पे ये निजीकरण करा रहे

अपने जिम्मेदारियों को दूसरे को सौंप रहे

विकास के नाम पे ये पकोड़ा है बनवा रहे ।


महिलाओं और बच्चों के आवाज़ को ये दफना रहे

अपने बातों से ये साम्प्रदायिकता फैला रहे

आओ मिलकर एक हो

इनके जवाब में आवाज़ से जवाब दें ।

Kumar Prince