उगा दूँ नया तारा कोई आसमान में क्या
जला दूँ चिता ख़ुद की इसी तूफ़ान में क्या

मरता हुआ दिखता नहीं अब किसी को मैं
मर गये हैं सब मेरे खानदान में क्या

जान, जोरू और जमीं, पैसा हो फिर प्यार
कुछ और नहीं दिखता तुम्हें इंसान में क्या

एक ये मेरी वफ़ा और मैं हूँ दर-बदर
बचा है कोई कुत्ता किसी इंसान में क्या

धूप किसने रोक ली फर्श तक आने न दी
अब सीढ़ियाँ चढ़वा दूँ रोशनदान में क्या

फालतू ख़ुराक है इक ग़म की मेरे पास
होगा कोई ग़म-ख़्वार इस मैदान में क्या