जीना हो तो सब आते हैं, कौन मरेगा मेरे साथ
मेरी मंज़िल, मेरी राहें, कौन चलेगा मेरे साथ

लाश मिरी जो मेरे सिर मैं उसे जलाने आया हूँ
बोलो, बोलो, कौन जलेगा, कौन जलेगा मेरे साथ

मेरी इक दुनिया है मुझमें, उसमें रहने वाला हूँ
मैं ही मिलूँगा उस दुनिया में कौन रहेगा मेरे साथ

मैं अश्कों का एक समंदर जल्दी ही बह जाऊँगा
मैं ज़िंदादिल मर्द नहीं हूँ कौन गहेगा मेरे हाथ

मौत, मोहब्बत और मा'शूक़ा सबसे आनाकानी है
मेरे इतने सारे दुखड़े कौन सहेगा मेरे साथ