मन में कुछ ऐसी बातें हैं
जिनमें काली सब रातें हैं
जज़्बात नहीं कोई इनमें
एहसास नहीं कोई इनमें
हम फिर भी जिये जाते हैं
जब भूख कभी लगती है तो
हम अपनी ही रूह खाते हैं
जाने ये कैसी बातें हैं
जाने ये कैसी राते हैं
मेरा आसमान भी नंगा है
आँखों में रहकर अंधा है
जब दूर कहीं तक सोचूँ तो
कुछ ख़ास नहीं दिखता मुझको
कोई पास नहीं दिखता मुझको
एक रेतीली सी चोटी है
चढ़ने की कोशिश करता हूँ
हर बार फिसलता रहता हूँ
धीरे धीरे धीरे धीरे
मरता हूँ, मरता रहता हूँ
जाने ये कैसी बातें हैं
जाने ये कैसी रातें हैं
