आज मुझे भी इश्क हुआ है 
लगता है संसार इश्क हो

मैं ही आशिक़, इश्क़ भी मैं ही 
और मेरा घर-बार इश्क़ हो 
मान इश्क़ हो, शान इश्क़ हो 
मौत और मेहमान इश्क़ हो 

इश्क़ की हो सरकार जहाँ पर 
और जहाँ बाजार इश्क़ हो 
आशिक़ पहरेदार बना हो 
उस पर थानेदार इश्क़ हो 

बहती नदिया, गिरते झरने 
इश्क़ किनारा, नाव इश्क़ हो 
बिंदिया, चूड़ी, लाली, सुरमा 
रंग-रोगन-सिंगार इश्क़ हो 

झगड़ा, गाली, प्यार शरारत
दौलत, दवा औ' दुआ इश्क़ हो 
मौला, पंडित, गुरु इश्क़ हो 
और खुदा का खुदा इश्क़ हो 

जल, जीवन, जंजीर इश्क़ हो 
माला, मंदिर, मीत इश्क़ हो 
भाषा, बोली, भेष, बहाना 
गीता और कुरान इश्क़ हो 

इश्क़ हुआ है अब "कुमार" को
 लगता है संसार इश्क़ हो