रुक गया दरिया समुन्दर बह गया
और फिर आख़िर हिमालय ढह गया

एक ये रिश्ता, जिसे जीने चला
ख़्वाब था जो ख़्वाब बनकर रह गया

ये ज़रूरी था कि मेरी मात हो
मैं इसे अपना मुक़द्दर कह गया

चाँदनी का साथ केवल रात भर
मैं तेरा जाना भी जानाँ सह गया

दर्द का दरिया रुका पलकों तलक
एक दिन फिर अश्क़ बनकर बह गया