नसें जो हाथ की काटी गयी हैं
ये सब साँसे कहीं बाटी गयी हैं

जिधर भी ख़ून के क़तरे गिरें हैं
ज़मीनें सब की सब चाटी गयी हैं

मिरे घावों की जो गहराइयाँ हैं
बड़ी मुश्किल से सब पाटी गयी हैं

लहू मेरा नदी बनके बहा है
कई घाटी भी यूँ आटी गयी हैं

मिरे ही संग जली हैं आज ये सब
जो लकड़ी भी कभी काटी गयी हैं

मिरे भीतर मरा है और भी कुछ
मिरी माटी में कुछ माटी गयी हैं