लड़खड़ाती है कलम, रूमानियाँ ही क्यों लिखूँ
लू से जलता है बदन, पुरवाइयाँ ही क्यों लिखूँ

देखता हूँ जब कभी बूढ़ी भिखारिन को कहीं
क्यों लिखूँ ग़ज़लों में परियाँ, रानियां ही क्यों लिखूँ

माँ तेरे चेहरे पे जब से झुर्रियाँ दिखने लगीं
और भी लिखना है कुछ रानाइयाँ ही क्यों लिखूँ

क्यों लिखूँ ज़ुल्फ़-ओ-लब-ओ-रुख़सार पे नग्मे बहुत
प्यार की पहली नजर रुस्वाइयाँ ही क्यों लिखूँ

मैं लिखूँ दुनिया के हर इक आदमी की ज़िंदगी
मौत की आमद या फिर बीमारियाँ ही क्यों लिखूँ