कब ये गम मिरे सर से उतारे जायेंगे

ये जायेंगे तो किसके सहारे जायेंगे


मरने के लिये चाहिये बस इक तेरी नजर

आज अगर न मरे तो मारे जायेंगे


तुम चले जाओ हमें कोई फर्क नहीं पड़ता

हम भी तो कभी राम के द्वारे जायेंगे


जाने दे मुझे अब तेरी खुशियों के वास्ते

मैं जाऊँगा तो दर्द के वीराने जायेंगे


बाँध के रक्खा है तूने दिल मेरा अब तक

हम चले जायेंगे ये दिल छोड़ जायेंगे