भूख से बेहाल इस आदम को चलने दीजिये

हो गया बर्बाद तो फिर हाथ मलने दीजिये


क्या हुआ सरकार जो झूठी निकम्मी हो गयी

वोट लेकर तुमसे ही तुमको कुचलने दीजिये


नौकरी माँगी अगर तो नौजवां बे-कार है

देश ही बेकार है बेकार रहने दीजिये


वोट की माया निराली वोट लेने के लिये

नफ़रतों का इक समंदर और पलने दीजिये


मैं तुम्हारा मंत्री हूँ मेरे भी सपने हैं कुछ

अब मुझे सपने तुम्हारे सब निगलने दीजिये


साब की गाड़ी धुले तो फिर मिले पानी तुम्हें

प्यासे तो मरते रहेंगे और मरने दीजिये