दिल मेरा जब ज़्यादा सोचा करता है
उल्टी-सीधी राह पकड़ कर चलता है
एक नदी जब राह बदल कर चलती है
एक समुन्दर प्यासा प्यासा मरता है
हार गया हूँ, घर जाऊँ या मर जाऊँ
पागल है क्या, कैसी बातें करता है
अपने ही साये ने जब गद्दारी की
ये लड़का अब आईने से डरता है
हर छोटा बच्चा जब भी इस्कूल गया
आँखों में माँ की तस्वीरें रखता है
तेरे बदन की सारी जियोग्राफी को
पढ़ने वाला ध्यान लगाकर पढ़ता है

