मैं कल रात नहीं सोया था! उन  रूमानी  यादों  में तुम्हारे लिपटकर किए वादों में सारी  रात  मैं  खोया था मैं कल रात नहीं सोया था।   पलक बिछाए शामियाने में एकटक होकर चांद को देखा हौले  हौले  मैं  रोया  था मैं कल रात नहीं सोया था।   सुनसान थी रतिया पूरी आंखों में तेरा पहरा था जख़्म बोये थे हमने ही इसमें क्या तेरा मेरा था ख्वाइश थी मिल जाने की पर,तुमने ही न मिलने का रोना रोया था मढ इल्जाम कहा-तुमने ही प्रीत को बोया था मैं कल रात नहीं सोया था।