देख रहा हूं कई दिनों से, एकदम चुप चुप सी रहती हो।। 
ना ही मेरी सुनती हो ना अपने मन की कहती हो...

जब देखो मुंह फूला फूला, बिल्कुल गुमसुम रहती हो।।
आए दिन ना जाने क्यों तुम, अपने मन की करती हो...

मन में ढेरों जज्बात लिए हो, हमसे कुछ ना कहती हो...
आखिर कब तक मौन रहोगी, कुछ तो बोलो संवाद करो।।

नहीं कर सको प्यार मोहब्बत, तो छोटा-मोटा विवाद करो....
यदि हुई खता हमसे हो तो, गुस्सा छोड़ो, हमें माफ़ करो।।

अब मेरा जी नहीं मानता कुछ भी हो तुम हमसे बात करो....
आखिर कब तक मौन रहोगी कुछ तो बोलो संवाद करो।।