ज़िन्दगी का सफ़र


मतलबी इस दुनिया में इंसान बस इंसान की जान मांगता है ,

कोई रुतबा..कोई पैसा ...तो कोई मकान मांगता है ..। 

मेहनत कोई करता नहीं बुलंदी तक जाने की .....,

बिन जले ही वो कुंदन सा नाम मांगता है ...। 

मुझे लगता है ....पीने की आदत है शहर को मेरे ....,

ख़ुशी और गम दोनों ही पहलु में जाम मांगता है। 

बबूल ही बबूल बोये है ताउम्र उसने ....,

अब वो बबूल से मीठे - मीठे आम मांगता है ..। 

इतना पढ़ने के बाद भी वो अब तक बेरोजगार है..।,

परिवार की की ज़िम्मेदारिया है कंधो पर उसके ...,

घर को चलाने के लिए अब वो कोई भी काम मांगता है .। 

सुबह होते ही लड़ते रहे है..मामूली सी चीज़ो पर ...,

अब वो हंसी के कुछ दिन और सुकून की शाम मांगता ।