पिता


मैं हूं खड़ा, पर

ये बल कैसा है

मिला मुझे

ये संबल कैसा है


गंगा है तो

गंगोत्र कौन है

सुख है पर उसका

स्त्रोत कौन है


अंधेरों में रास्ता

दिखाता कौन है

पहला दिया

जलता कौन है


कुछ जिम्मेदारियां

कुछ कठिनाइयां

हम टालते कैसे हैं, उन्हें

वो संभालते कैसे हैं


पर कभी बोझ उतर जाए

तो ठीक ही है

और कभी रोज हंसी आए

तो ठीक ही है


मन की मूरत कभी टूटे

तो ठीक ही है

कुछ पाने से कुछ छूटे

तो ठीक ही है


ठीक ही है, कभी

अपने लिए भी जीना

विधि के चक्के में

बचा कुचा रस पीना


ठीक ही है कभी

मन का न बने तो

ठीक ही है कभी

बाजुएं भी तने तो


ठीक ही है कभी

हल्का सा हो जाये तो

समा बंधे अपनों में और

अपना सा हो जाए तो


पर दिया जलाना फिर भी है

रास्ता दिखाना फिर भी है

बल बाटना फिर भी है

खुशी छटना फिर भी है


फिर अब, जीत किसकी है

हम कौन है, मीत किसकी है

श्रेय किसका और, शक्ति किसकी है

राम कौन है, और भक्ति किसकी है


Happy Father's Day