कि तेरी नजर से नजर मिले और इकरार हो जाए ,


तू अगर मुस्कुराए तो हर दिन त्योहार हो जाए ,


और ज्यों तेरे रुखसार के तिल को छू लें


तो राम कसम स्वर्ग के द्वार भी पार हो जाए ,


और अपने दिल के मंदिर में तुझे इस तरह सजाया है


कि अगर देख ले तो तुझे खुद से भी प्यार हो जाए