माना कि मैं परिवार के पास नहीं ,

पर ये कैसे मान लू कि वो मेरे साथ नहीं ,

बहुत कुछ देखा है उन आंखों ने

ऐ समंदर तू गहरा होगा पर इनके जितना नहीं ,

और तू इतरा रहा है अपने सीप पे

अरे उनके अनुभवों के मोती के सामने
इसका मोल कौड़ी भी नहीं