एक तारे को एक किनारा देख रहा है ,
चाहता है कुछ कहना मगर दिल गवारा
नहीं कर रहा है ,
उनकी आंखें आज भी कह रही है
वो वादा तोड़ दो
मगर बिछड़न के वचन आज भी
कानों में शोर शराबा कर रहा है ,
कितने मासूम है वो आज भी नहीं बदला
जाते वक्त गले लगाया और
आंखों को मुस्कुराता छोड़ रहा है ,
और पता नहीं क्यूं आज कल
ये आंसू हर याद पे निकल आते है
देखो इतने सस्ते जज्बात को
सरेआम महफिलों में नीलाम कर रहा है ,
उन्होंने कहा खुदा महफूज रखें
तुम्हे हर बलाओं से
किसी ने कहा
आज कल गम देने वाला ही
दुआ पढ़ रहा है ।

