पति का घर-संसार सजा दे वो औरत है
परिवार को परिवार बना दे वो औरत है
बेटा-बेटी जिसकी आँखों के तारे हों सब
उनकी जीवन-बगिया महका दे वो औरत है
सास-श्वसुर की करके सेवा माँ-बापू सी
सबके सबको फिर चौंका दे वो औरत है
रिश्तों को सीने की जब-जब बात चले
दो मीठे-बोलों से तुरपा दे वो औरत है
दर्द लिये बैठी रहे मुख से कभी कुछ न कहे
खुशियों से सबका दामन भरवा दे वो औरत है
प्रेम-नेह की भाषा को आँखों ही आँखों से
सारे जग को समझा दे वो औरत है
जो धरती हो बंजर तरस रही है बीजों को
पत्थर में पौधा उगवा दे वो औरत है
निश्छल
