जब धरती ही नहीं रहेगी,तब दौलत से पेट भरोगे?
जैव-श्रंखला नहीं बचेगी,तब दौलत से पेट भरोगे?
सुख-सुविधा के लालच में तुम छेड़ रहे हो नेचर को,
क्रूर बहुत हो,मद में डूबे,क्यूं छेड़ रहे हो नेचर को?
हर बगिया बस यही कहेगी,तब दौलत से पेट भरोगे?
बीज धरा पे नागफ़नी का,अपने हाथों से बोते हो,
अभी समय है निद्रा त्यागो,अवसर हाथों से खोते हो।
रातरानी नहीं खिलेगी,तब दौलत से पेट भरोगे?
अगली पीढ़ी दोष मढ़ेंगीं,और बहुत से ताने देगीं,
अपराधी सबको मानकर,ऐसे थोड़ा जाने देगीं,शुद्ध हवा तक नहीं मिलेगी,तब दौलत से पेट भरोगे

