जिसने बचपन के पर काटे जिसने लड़का-लड़की बाँटे
जिसने मज़हब-पंथ बनाए जिसने केवल भ्रम फैलाए
नारी को निकृष्ट बताया पुरुषों को उत्कृष्ट बताया
भाई भाई में द्वेष बढ़ाया दूषित फिर परिवेश बनाया
ऊँच-नीच की खाई खोदकर मानवता को रोज़ डुबाया
जिसने सरहद का कद बांधा जिसने अपना स्वारथ साधा
मंदिर-मस्जिद-चर्च बनाकर डर का धंधा ख़ूब बढ़ाया
प्रश्नों की हदबंदी कर दी पूछने पर ही पाबंदी कर दी
आपस में ख़ूब लड़ाया मूरख सबको रोज़ बनाया
रंग बदलना सीख लिया है
बात किसी से नहीं बताया

