पेड़ों जैसे लोग मुश्किल हैं मिलना,
पर ढूंढने पर मिल जायेंगें।
ढूंढने से सब मिल जाता है।
ढूंढने से ही क्रांतिकारी परिवर्तन होते रहे हैं, होते रहेगें।
ज़रूरत पर हमेशा खड़े रहेंगें आस-पास।
अपने होने का एहसास होने नहीं देगें पर,
ऐसे लोग हवा की तरह होते हैं,
हम सांस लेते हैं पर यकीन नहीं होता।
जब पड़ जाते हैं बीमार तब एहसास होता है,
कि कितने ज़रूरी होते हैं पेड़ों जैसे लोग।