तकदीर में नहीं तू ,तो तकबीर क्या लगाऊं, आगोश में नही तू,तो तस्वीर क्यूँ मैं लाऊं।
चुपचाप मुझको तकना,होले से पास आना, कहना ना कुछ भी,सिर्फ-ओ-सिर्फ मुस्कुराना। उस क्षण को कैसे पकड़ू,कैसे ज़ंज़ीर लगाऊँ, तकदीर में नही तू,तो तकबीर क्या लगाऊँ।
मोहब्बत से मुझको सींचा, मुझे शायर बनाया, बनके मेरी खुशबू, इत्र सा महकाया। खुद ही बंटा नसीब,मैं लकीर क्या लगाऊँ, तकदीर में नही तू,तो तकबीर क्या लगाऊँ।
