जाने कहां चली गई हो तुम, मुझसे रूठी हो क्या तुम | बाँवरा बन यह मेरा मन, कुछ कहता है | अश्क आंखों से दर्द सांसों से, बिन रुके बहता है | जाने कहां चली गई हो तुम, मुझसे रूठी हो कि तुम | *रोते-रोते बैठे-बैठे, ही कटती मेरी रतियां , चैन है मंद अंख ना होती बंद, याद आती तेरी बतियां, इतना याद क्यों आती हो तुम, मुझसे रूठी हो क्या तुम| *दिल में हर पल एक हलचल, अजीब सी उठती है | जैसे मुझसे मेरी सांसे , पल-पल रूठती है | यह क्या कर गई हो तुम, मुझसे रूठी हो क्युं तुम | *एक बार आजा रूप दिखाजा, दुआ सुन ले मेरी , चांद फिर निकले, बहारों से मिलके, छूट जाए रैन अंधेरी| बहार को ले आओ तुम, मुझसे रूठी हो क्युं तुम| जाने कहां चली गई हो तुम, मुझसे रूठी हो क्या तुम……| (कुमार वैभव राणा)