एक राह, हमेशा चलता क्यूं नहीं आदमी
राहें डगर पर कुछ पल को, ठहरता क्यूं नहीं आदमी

मौत तो आखिरी पड़ाव है, जिंदगी की
इक लड़ाई कम से कम, लड़ता क्यूं नहीं आदमी

लाखों पय है, ज़माने भर के लोगों मे मग़र
ख़ुद के गिरेबां मे कभीं, झांकता क्यूं नहीं आदमी

अंजान से डगर के कठिन तो हैं रास्ते मग़र
हर बार तो गिरता है,फ़िर संभलता क्यूं नहीं आदमी

हर चीज़ हासिल होती नहीं इतनी तीरगी के साथ
दो पल को उस मंजिल पर,ठहरता क्यूं नहीं आदमी

एक तूफ़ाँ से सब ख़त्म तो न हुआ जीस्त में
फिर अपना आशियां,बसाता क्यू नहीं आदमी

ग़म-ए-हिज्र की तन्हाई का जिंदगी से क्या वास्ता
इस कशमकश से, उभरता क्यू नहीं आदमी

उम्रभर लिए सिकन, माथे पर जो चलता है
कहीं दूर एक नया, गुलिस्ता बनाता क्यू नहीं आदमी

- कुमार उन्नयन ( twitter- @Krunnayan)