वक़्त के उत्तरार्द्ध में,
जब दुनियाँ की सिर्फ़ आधी उम्र बचेगी l
तब गुलाब, चम्पा या चमेली नहीं बचेंगे यहाँ,
बस बेशरम, कीकर और बबूल जिन्दा बच जाएंगे l
उन पर बैठे मिलेंगे कुछ उल्लू और बगुले l
आशाप्रद होगा ये कि तत्कालीन वक़्त के
खंडहरों के ढ़ेर पर,
किसी की टूटी हुई चूडियों की
किरचनें होंगी l
आदम के अस्थिपंजरों पर खड़ी होंगी भूख की इमारतें l
और उन पर रखे होंगे,
जले हुए दियों के कुछ सहमे हुए टुकड़े l
- - - Kumar Pushpendra
