यूँ तो इतिहास
स्वयं की पुनरावृत्ति नहीं करता l
मगर इतिहास ने भविष्य में
खुद को कभी दोहराया
तो मैं चाहूँगा कि लौट आएं फिरसे -
" कुछ फरीद और कुछ कबीर,
मरते हुए क्रौंच का करुण क्रंदन,
कालिदास के लिखे हुए सारे ग्रंथ
गांधी वैसे ही जैसे तब थे,
मगर नेहरू को बदलना होगा इस बार
और भी कुछ लौट आयें जैसे -
सूर्पनखा अपनी नाक के साथ
एकलव्य पूरे हाथ के साथ "
- - - Kumar Pushpendra

