एक वो औरत है

जिसकी उम्र चालीस-पैतालिस

जिसका पति नहीं रहा

जिसके बच्चे बड़े हो गए

अपनी धुन पे सवार 

अपनी मर्जी के मालिक

जिसका न कोई साथ देता है

न किसी का साथ लेने देता है

उसकी समझ मे क्या आये 

वो औरत क्या करती होगी

मगर वो हारती नहीं है


एक और है बूढ़ा

उम्र पचपन - साठ

उसका एकलौता बेटा

पत्नी बच्चों के साथ

उससे अक्सर मिलने आता था

एक दिन सब दुर्घटना के चक्र में चले गए

उसके बुढ़ापे की लाठी छिन गयी

चला गया एक मात्र सहारा उसका

उसकी समझ में क्या आये

वो बूढ़ा क्या करता होगा

मगर वो हारता नहीं है


फिर तुम तो अभी जवान हो

जोश की पहचान हो

बहुत कुछ ज़िन्दगी में करना है तुम्हे

बाधाओं से लड़ना और जीतना है तुम्हे

तुम न डरना न थकना न हारना

जीवन संघर्ष है सरलता से बढ़ना

और जब तुम किसी रोज़ अधीर हो जाना

याद करना उस औरत को उस बूढ़े को

और खुद से कहना

अभी रुकना नहीं है

अभी थकना नहीं है

और हारना!

वो तो विकल्प ही नहीं है।

#अग्यानी