पेड़ - पौधे तो सिर्फ हवा देते है,

थोड़ी ना wi-fi सा मज़ा देते है,

 देते होंगे छाया, बारिश, ऑक्सीजन,

थोड़ी ना चैटिंग सा मज़ा देते है,

हां पेड़ों से इंटरनेट चल रहा होता,

तो सबका एक - एक बाग पल रहा होता,

!!!हे मानव श्रेष्ठ!!! 

हमें प्रकृति ने कितना कुछ दिया,

क्या वापस कुछ नहीं लोटाओगे?

आने वाली पीढ़ी के लिए,

क्या एक पेड़ भी नहीं लगाओगे ?

सोते हुए को जगाया जाए,

कुछ एक पेड़ लगाया जाए,

मरने के बाद जन्नत किसने देखी है,

जीते जी जमीं को जन्नत बनाया जाए।