जब कभी लगे, 

   नहीं जिंदगी जीना आसान है

हर पल लगे, 

    जैसे मुश्किलें तमाम है

देखना नन्हे पौधे की कोमलता,

     बंजर भूमि की बर्बरता,

   तब अहसास होगा

डर के आगे जीत है

    मुश्किलों के आगे मुकाम है


-कुमार बृजेश /@Bk4uSharma