मिट्टी के ठेले सा पड़ा,
मुझको उठाया आपने
स्वरों से गूंदा और
रागों से सजाया आपने
मैं मेरा कुछ भी नहीं,
ये अक्स है बस आपका
मैं तो वो ही हूं फकत
जो कुछ बनाया आपने
संगीतमय जीवन दिया
खुद से मिलाया आपने
बेडौल से थे स्वर मेरे
सांचे में लाया आपने
गीतों के स्वरों से रंगा
जीवन सजाया आपने
सरगम के जैसे सुर दिए
मन आंगन बनाया आपने
सुर ताल मेरे भटके थे
रास्ता दिखाया आपने
सप्तक धर्म, रियाज ही कर्म
ये समझाया आपने
- कुमार बृजेश
