होली


रंग उड़ा है साथ गुलाल

आयी होली रे,

चमके नीला,हरा और लाल

आयी होली रे।

सब झूमों गाओ,

सब खुशियाँ मनाओ।

फाल्गुनी फाग का चढ़ रहा खुमार

आयी होली रे।


प्यार के रंग में सराबोर

देखो पूरा समा,

एक से दिख रहे हैं

दोनों जमीं आसमाँ।

सतरंगी सी जमीं आसमान

आयी होली रे,


ANKIT UMRAO