खुली आंखों से देंखू, वो ख्वाब सी हैं,

     वो मेरे डायरी में रखें गुलाब सी हैं।

मेरी सौ खामियों को छिपाए,वो नक़ाब सी हैं,

     वो मेरे डायरी में रखें गुलाब सी हैं।


वो अंधेरे कमरे के झरोंखे से आती हुई चांदनी सी है,

      सफेद मलमल के कुर्ते पर गुलाबी बांधनी सी हैं।

मोबाइल और Netflix के ज़माने में पुरानी किताब सी है, 

      वो मेरे डायरी के रखे गुलाब सी हैं।


जो मंजिल तक पहुंचाए, वो डगर सी हैं,

      हर पल हो जिसमें नया, वो सफर सी हैं।

कायनात से हो जो सवाल, वो उसके जवाब सी हैं,

      वो मेरे डायरी में रखे गुलाब सी है।


सर्दी की दोपहर में आंगन में पड़ी धूप सी हैं,

      जो सावन को बुलाए वो कोयल को कूक सी है।

गर इश्क़ बहीखाता है, तो वो हिसाब में थोड़ी खराब सी है,

वो मेरे डायरी में रखें गुलाब सी हैं।


किसी अनजान शहर में अपने सी है,

     ये तेरी मेरी हकीकत की दुनियां में सपने सी हैं।

गौर से देखा तो तस्वीर में वो आप सी हैं,

     वो मेरे डायरी में रखें गुलाब सी हैं।